Posts

Showing posts from February, 2023

संकल्प शक्ति

Image
संकल्प शक्ति By Brij Sachdeva                एक बार एक आदमी किसी कारणवश भगवान से नाराज हो जाता है। उसने अपनी प्रार्थना में भगवान के आगे कोई माँग रखी होगी। इच्छा पूरी नहीं हुई तो निराश हो गया होगा निराशा के चलते उसने यह निर्णय लिया कि वो हर दिन मंदिर जा कर भगवान की मूर्ति पर पत्थर फेंकेगा और गाली भी देगा। वह रोज मंदिर जाता, मूर्ति पर पत्थर फेंकता और गाली भी देता। उसका संकल्प इतना दृढ़ था कि वह किसी भी  परिस्थिति में ना तो मंदिर जाने से चूकता और ना ही पत्थर मारने से या गाली देने से; भले ही बारिश हो रही हो या तूफान और गरज हो। खाना छूट जाए या काम पे जाना छूट जाए, लेकिन भगवान को पत्थर मारना तथा गली देना, ना तो वह भूलता और ना ही चूकता। एक दिन जब वह मंदिर पहुंचा और मूर्ति पर पत्थर फेंकने ही वाला था कि अचानक भगवान स्वयं उसके सामने प्रकट हो गए। भगवान ने उसकी निराशा के बारे में पूछा और उसकी बात सुनी। तब भगवान ने उसे उसकी मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद दिया। जब भगवान जाने वाले थे, तो उसने भगवान को रोका और पूछा, "आप एक ऐसे व्यक्ति को कैसे दर्शन दे सकते ह...